morning breaking: मुख्यमंत्री साय आज अंबिकापुर जिले का दौरा करेंगे। छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।राजधानी रायपुर में आज युवा कांग्रेस कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी।
सीएम साय का दौरा कार्यक्रम :
मुख्यमंत्री साय आज अंबिकापुर जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वह आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कड़ी में सबसे पहले वह सुबह 11:30 बजे वह मंत्रालय, महानदी भवन में समीक्षा बैठक करेंगे। जिसके बाद विशेष विमान 12:00 बजे अंबिकापुर जाएंगे। जहां पर पी.जी.कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किए गए 'प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद 4:50 बजे वापस रायपुर आएंगे और 05:20 बजे सीएम हाउस लौटेंगे।
प्रदेश में 5 दिनों तक गर्मी से राहत:
छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। दरअसल प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही अगले 3 दिनों में मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावनाएं जताई है। मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया है, जो सबसे अधिक गर्म रहने वाला है।
युवा कांग्रेस करेंगे विरोध प्रदर्शन:
राजधानी रायपुर में आज युवा कांग्रेस कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी। दरअसल MMI और रेड एंबुलेंस के खिलाफ जांच रिपोर्ट में गलत होने को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, साथ ही युवा कांग्रेस कलेक्टर को दोपहर 03:30 ज्ञापन सौंपेगी।