Morning Breaking: राजधानी रायपुर में भारतीय किसान संघ का आज प्रदर्शन करेंगे। CM साय की अध्यक्षता में आज एसपी कॉन्फ्रेंस की जाएगी। CM विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन आज:
राजधानी रायपुर में भारतीय किसान संघ का आज प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान किसान सीएम हाउस का घेराव करेंगे, किसान 11 बजे बूढ़ातालाब से सीएम हाउस घेराव करेंगे। साथ ही उचित मूल्य पर धान खरीदी की भी मांग करेंगे। इसके अलावा किसान हॉफ बिजली बिल को लागू करने के साथ गन्नों के मूल्य को 500 रुपए क्विंटल करने की भी मांग करेंगे।
डीजी एसपी कॉन्फ्रेंस:
CM साय की अध्यक्षता में आज एसपी कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इस बीच छत्तीसगढ़ के सभी एसपी, डीजी यहां पर शामिल होंगे। वहीं इस बैठक में संभाग के आईजी भी बैठक में मौजूद रहेंगे, और कलेक्टर्स और डीएफओ के साथ संयुक्त बैठक होगी। वहीं इस एसपी कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था, नक्सलवाद को लेकर भी चर्चा की जाएगी। CM साय सुरक्षा प्रबंधन और डीएफओ के साथ विभागीय समीक्षा भी करेंगे।
CM विभिन्न कार्यक्रम में करेंगे शिरकत :
CM विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह 10:30 बजे कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित होंगे। जिसके बाद वह 02:00 बजे कलेक्टर डीएफओ कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे, और आखिर में सीएम 04:15 से सुशासन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।भारतीय किसान संघ का आज प्रदर्शन करेंगे। CM साय की अध्यक्षता में आज एसपी कॉन्फ्रेंस की जाएगी। CM विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे।