Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में 5 दिनों का राज्योत्सव होगा। सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर जिला का दौरा करेंगे। जल जीवन मिशन में कार्य पूरा करने में रायपुर दुसरे स्थान में आ गया है। जल जीवन मिशन में कार्य पूरा करने में रायपुर दुसरे स्थान में आ गया है। धान खरीदी करने वाले किसानों के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन करवाना अनिवार्य हो गया है।
छग में होगा राज्योत्सव:
छत्तीसगढ़ में 5 दिनों का राज्योत्सव होगा। ये कार्यक्रम जिलों में तीन दिनों का होगा। जिसमें PM नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति शामिल होंगे। इस राज्योत्सव को 1 से 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 10 अक्टूबर को होने वाली है।
सीएम साय का रायपुर दौरा:
सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर जिला का दौरा करेंगे। इस बीच वह सबसे पहले 10: 45 सीएम हाउस में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। जिसके बाद सीएम साय 11:35 पर न्यू सर्किट हाउस जाएंगे। यहां पर वह जनजाति गौरव दिवस कार्यशाला में शामिल होंगे। जिसके बाद वह 2 बजे डीडीयू ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय परंपरागत वैद्य सम्मेलन में शामिल होंगे, और 3 बजे सीएम साय पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी जाएंगे, यहां पर विश्वविद्यालय के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
साय कैबिनेट की बैठक:
विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 10 अक्टूबर को होने वाली है। CM विष्णुदेव साय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ये बैठक मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। इस बीच राज्योत्सव, धान खरीदी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
जल जीवन मिशन में पूरा हुआ:
जल जीवन मिशन में कार्य पूरा करने में रायपुर दुसरे स्थान में आ गया है। दरअसल रायपुर में 95 प्रतिशत कम जल जीवन मिशन में पूरा हुआ है। इस मिशन के तहत जिले में प्रस्तावित 393 पानी टंकियों में 377 का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। रायपुर जिले के 477 में 247 गांव में जल आपूर्ति की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। वहीं बाकी के कार्य मार्च 2026 तक रायपुर जिले के 126 और गांव में कार्य पूरा हो जाएगा। पहले स्थान में धमतरी जिला के बाद रायपुर में तेजी से काम पूरा हो रहा है।
एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य:
प्रदेश में धान खरीदी करने वाले किसानों के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन करवाना अनिवार्य हो गया है। जिसके लिए किसान 31 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकेंगे। वहीं किसानों की सहायता करने सरकार ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। जिससे 18002331030 पर किसान पोर्टल में पंजीयन करने सहायता ले सकते हैं। प्रदेश में अब तक 21.47 लाख किसानों ने एग्रिस्टेक पोर्टल पर पंजीयन किया है। सरकार ने इसे एग्रिस्टेक पोर्टल को डिजिटल क्रांति की दिशा में मिल का पत्थर साबित होना बताया है।