MLC Election 2026 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन चुनावों में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं। बिहार में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव खास चर्चा में है, जहां जेडीयू नेता नीरज कुमार और मोकामा के विधायक अनंत सिंह के बीच राजनीतिक मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार राज्यों में कुल 28 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है।
UP MLC Election: उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर मतदान
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। जिसमें से स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सी सीटों में लखनऊ मंडल स्नातक,वाराणसी मंडल स्नातक, आगरा मंडल स्नातक, मेरठ मंडल स्नातक और इलाहाबाद-झांसी मंडल स्नातक शामिल है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें पर लखनऊ मंडल शिक्षक, वाराणसी मंडल शिक्षक, आगरा मंडल शिक्षक, मेरठ मंडल शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद मंडल शिक्षक,गोरखपुर-फैजाबाद मंडल शिक्षक इन निर्वाचन क्षेत्रों में पंजीकृत मतदाता मतदान के जरिए विधान परिषद में अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।
Bihar MLC Election: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार मैदान में
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इन सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बिहार के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पटना, दरभंगा, तिरहुतम में वोटिंग जारी हैं। इसके साथ ही कोसी बिहार के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पटना, दरभंगा, तिरहुत, सारण शामिल है। पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार बनाम अनंत सिंह ,बिहार में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सीट पर जेडीयू नेता नीरज कुमार और मोकामा विधायक अनंत सिंह के बीच मुकाबले को लेकर विशेष चर्चा है। नीरज कुमार अपनी सीट बरकरार रखने की कोशिश में हैं, जबकि अनंत सिंह की चुनौती ने इस चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। इस मुकाबले के नतीजे पर राजनीतिक गलियारों की नजर रहेगी।
Maharashtra MLC Election: पांच सीटों पर वोटिंग
महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों के लिए मतदान जारी है। इनमें तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में औरंगाबाद मंडल स्नातक पुणे मंडल स्नातक नागपुर मंडल स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र अमरावती मंडल शिक्षक, पुणे मंडल शिक्षकसहित इन सीटों के लिए मतदान के बाद चुनावी मुकाबले में शामिल उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होगी।
Karnataka MLC Election: चार सीटों पर चुनाव
कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। इनमें दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कर्नाटक दक्षिण-पूर्व स्नातक, कर्नाटक पश्चिम स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कर्नाटक उत्तर-पूर्व शिक्षकबेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान कर रहे हैं।
चार राज्यों के चुनाव पर टिकी निगाहें
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद सीटों पर हो रहा मतदान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए अहम है। खास तौर पर बिहार की पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच मुकाबला चर्चा का विषय बना हुआ है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी नतीजों को लेकर तस्वीर स्पष्ट होगी। मतदाताओं की भागीदारी और उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर इन चारों राज्यों में राजनीतिक नजरें बनी हुई हैं।