लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी में 11 से एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची लापता है। दरअसल ये मासूम ग्राम कोसाबाड़ी के बेहद ही गरीब परिवार से है। पिछले कुछ दिनों से लापता है, वहीं शासन और प्रशासन ने इस मामले अभी तक को सुध नहीं लिया है। इस कड़ी में कांग्रेस ने रविवार को "बेटी बचाओ न्याय यात्रा" आगाज किया है। जिसमें कांग्रेस पीसीसी दीपक बैज भी शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने इस सन्दर्भ में कहा कि, प्रदेश में ये यात्रा बेटियों की सुरक्षा, न्याय और सम्मान के उद्देश्य से निकाली जा रही है। दीपक बैज की भागीदारी से इस न्याय यात्रा अभियान को मजबूती और नई ऊर्जा मिलेगी।
यहां से निकलगी न्याय पदयात्रा :
कांग्रेस पार्टी ही अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते चली आ रही है। आज भी कांग्रेस पार्टी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए बेटी बचाओ, न्याय पदयात्रा करने जा रही हैं। न्याय पदयात्रा कोसाबाड़ी से लोरमी थाना तक निश्चित है, जिसमें कोसाबड़ी से होकर कोदवा महंत से ड़ोगरिया होते हुए लोरमी थाना तक रखा गया है। यह एक संवेदनशील मुद्दा है, हमारी बेटी का मामला है बेटी को और उसके परिवार को जब तक न्याय नहीं मिल जाता कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ खड़ी रहेगी।
अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई:
यह न्याय यात्रा शासन को नींद से जगाने के लिए गरीब परिवार और छत्तीसगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में लगातार बेटियों के पर हो रहे अनाचार, आपराधिक घटनाओं, आमजन में जन जागरण करने और शासन का ध्यान आकर्षित करने व अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर किया जा रहा है।
ये रहेंगे पदयात्रा में मौजूद :
इस न्याय पदयात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिध, एनसयुआई, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस कार्यकताओं और सेवादल सहित ग्रामीण मौजूद रहेंगे।