MP Barish Breaking : मध्यप्रदेश के भिंड जिले की कुंवारी, सिंधु और चंबल नदी उफान पर है। तीनों नदियां खतरे के निशान तक पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार सिंध नदी खतरे के निशान के 4M ऊपर पहुंच गई है। तो वही कुंवारी नदी 3M ऊपर और चंबल नदी खतरे के निशान के नजदीक है। तीनों नदियों में एक लाख 22 हजार से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने खतरे को भांपते हुए नदी के पास के गांव को खाली करने का अलर्ट जारी किया है। वही SDERF टीम को अलर्ट मोड पर रखा है। इसके अलावा प्रशासन ने आपदा को लेकर टोल फ्री नंबर जारी किया है।
नरसिंहपुर में बाढ़ जैसे हालात
नरसिंहपुर ज़िले में बीते 24 घंटे से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं और निचली बस्तियों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिले के ग्राम रीछई में बना डेम ओवरफ्लो होकर पानी गांव में घुस गया है। जिसके चलते करीब 25 घर बाढ़ की चपेट में आ गए है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम और नरसिंहपुर प्रशासन मौके पर पहुंचे है। करीब 4–5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
प्रशासन की अपील
बाढ़ की जैसे हालात देखते हुए प्रशासन ने अपील जारी करते हुए कहा है कि लगातार बारिश के चलते लोग नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें। राहत व बचाव कार्य तत्काल शुरू किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
सीहोर का चरनाल रोड बंद
सीहोर में लगातार हो रही बारिश के चलते चरनाल पुल पर पानी होने के कारण कुरावर चरनाल मार्ग बंद हो गया है। जिला प्रशासन ने नदी नाले उफान पर होने को लेकर लोगों को पुल राफ्टों को पर नहीं करने की अपील की है। कलेक्टर बालागुरु ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण जिन पुल, पुलिया, रपटों के ऊपर पर पानी बह रहा हो, उन्हें पार नहीं करें। उन्होंने नागरिकों से यह भी अपील की है कि बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर जाए तथा उन मार्गों से नहीं जाएं। जिन मार्गों की नदी नालों पर बने पुलों के ऊपर पानी होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया है। आवश्यक होने पर आवागमन के लिए सुरक्षित मार्गों का उपयोग करें।
34 जिलों में चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के 34 जिलों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है। भोपाल-इंदौर समेत 34 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। वही राजगढ़ में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे है। लगातार बारिश से नर्मदा समेत प्रदेश की कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं। प्रदेश के करीब 86 बांध पानी से लबालब हो गए है। प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलो में 25.4 इंच बारिश हो चुकी है।