Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई।
लखनऊ की बल्लेबाजी रही पूरी तरह फ्लॉप
160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही।पहले ही ओवर में आयुष बदोनी रन आउट हो गए इसके बाद ऋषभ पंत और एडेन मार्करम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए,टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों के शून्य पर आउट होने से टीम बैकफुट पर आ गई।हालांकि मिचेल मार्श ने शानदार अर्धशतक जड़ा, लेकिन उनके आउट होते ही पूरी टीम लड़खड़ा गई और 119 रन पर सिमट गई। इस हार के साथ लखनऊ अंक तालिका में 9वें स्थान पर पहुंच गई।
राजस्थान की पारी: जडेजा ने संभाली जिम्मेदारी
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत आक्रामक रही। यशस्वी जायसवाल ने 22 रन बनाए वैभव सूर्यवंशी जल्दी आउट हो गए,ध्रुव जुरेल खाता भी नहीं खोल सके, शुरुआती झटकों के बाद कप्तान रियान पराग (20 रन) और फिर रवींद्र जडेजा ने पारी को संभाला। जडेजा ने नाबाद 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि डोनोवन फरेरा ने भी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया। राजस्थान ने 159 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
लखनऊ के गेंदबाजों का प्रदर्शन
लखनऊ की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी – 2 विकेट, प्रिंस यादव – 2 विकेट, मोहसिन खान – 2 विकेट सहित इन गेंदबाजों ने शुरुआत में राजस्थान को झटके दिए, लेकिन मिडिल ऑर्डर को रोकने में नाकाम रहे।
मैच का टर्निंग पॉइंट
लखनऊ का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल होना मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गिरने के बाद टीम कभी वापसी नहीं कर पाई।
पॉइंट्स टेबल पर असर
इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 9वें स्थान पर खिसक गई है।
Playing XI
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (WK), रियान पराग (C), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर।