दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक नवविवाहित महिला अपने ही घर में खून से लथपथ घायल मिली। जबकि उसके पति का शव फंदे पर लटका मिला। घटना दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र के तालगांव की है। जिसकी जानकारी परिजनों को तब लगी जब पति पत्नी कैमरे से बाहर नहीं निकले। इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।