हरिभूमि-आईएनएच की ओर से 7 मार्च को गरियाबंद जिले के राजिम में जिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे प्रेमरतन मैरिज पैलेस-रिसोर्ट में होगा। कार्यक्रम में हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगे।
विकास योजनाओं और क्षेत्रीय अपेक्षाओं पर होगा मंथन
जिला संवाद कार्यक्रम के दौरान जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों, विकास योजनाओं और स्थानीय अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करना और जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के विचारों को साझा मंच प्रदान करना है।
सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजन
छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले के विकास से जुड़ी योजनाओं, चल रहे कार्यों और क्षेत्रीय समस्याओं पर गंभीर चर्चा के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के विकास की दिशा और भविष्य की योजनाओं पर भी मंथन होगा।
कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी होंगे शामिल
कार्यक्रम में गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू और बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव शामिल होंगे।
इसके अलावा पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष रिखी यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर बीएस उइके, एसपी वेदव्रत सिरमौर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आयुष शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य आरबी शर्मा समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।