सावधानी बरतने की अपील
सरकार ने नागरिकों से व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी रखने और खांसते या छींकते समय नाक-मुंह ढकने की अपील की है। नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने और आवश्यकता होने पर मास्क का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है।
हैंड हाइजीन बहुत जरूरी
इधर, स्वाइन फ्लू को लेकर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. सौरव गोयल ने बातचीत में संक्रमण से बचाव के लिए हैंड हाइजीन को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने लोगों को मास्क पहनने, संक्रमित व्यक्ति से उचित दूरी बनाए रखने और लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी।