रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों के लिए एक खास पहल की है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को इस बार Indian Premier League (IPL) का लाइव मैच दिखाया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, मेरिट में शामिल छात्रों को 10 मई को नवा रायपुर स्थित Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में होने वाला IPL मुकाबला दिखाया जाएगा। इस योजना के तहत कुल 85 छात्रों को शामिल किया गया है।
SCERT रायपुर में होगी रिपोर्टिंग
निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी चयनित विद्यार्थियों को एक शिक्षक के साथ 10 मई की सुबह 10 बजे State Council of Educational Research and Training (SCERT), रायपुर में उपस्थित होना होगा। इसके बाद उन्हें सामूहिक रूप से स्टेडियम ले जाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देना है।
RCB vs KKR मैच के टिकट आज से बिक्री शुरू
वहीं IPL के दूसरे मुकाबले को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Kolkata Knight Riders (KKR) के बीच 13 मई को होने वाले मैच के टिकट आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। प्रबंधन के अनुसार, इस मैच के टिकट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्टेडियम के सभी स्टैंड्स के दाम पहले मैच के समान ही रखे गए हैं, जिससे दर्शकों को किसी अतिरिक्त बोझ का सामना नहीं करना पड़ेगा।
क्या है खास
85 मेरिट स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री IPL मैच अनुभव
10 मई को नवा रायपुर में होगा आयोजन
13 मई के RCB vs KKR मैच के टिकट बिक्री शुरू
टिकट कीमतों में कोई बदलाव नहीं