भोपाल : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार (23 सितंबर) को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। आदेश के तहत त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को एमपी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है। दोनों पार्टी के दिग्गज नेता है। जो सालों से पार्टी से जुड़े हुए है।
कौन हैं बिप्लब कुमार देव?
बिप्लब कुमार देव त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वे 2018 से 2022 तक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने त्रिपुरा में सरकार बनाई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में वे त्रिपुरा पश्चिम सीट से सांसद चुने गए। भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय संगठन में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
रेखा वर्मा का भी संगठन में अनुभव
बता दें कि रेखा वर्मा उत्तर प्रदेश की नेता हैं और धौरहरा लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। अब उन्हें मध्य प्रदेश में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही वे उत्तराखंड की सह प्रभारी हैं। साथ ही उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।
इन राज्यों में होना है आगामी विधान सभा चुनाव
अगले साल 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्य जहां पर 2028 में चुनाव संभावित हैं। इसी को देखते हुए बीजेपी ने संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है।