नई दिल्ली, 23 सितंबर 2026। भारत में अपनी मौजूदगी के 30 साल पूरे होने के मौके पर Bridgestone इंडिया ने ‘टायर्स कैरी लाइफ’ नाम से एक डिजिटल फिल्म लॉन्च की है। कंपनी के मुताबिक फिल्म के जरिए सुरक्षा, गुणवत्ता और भारतीय ग्राहकों के साथ तीन दशकों के सफर को सामने रखा गया है। फिल्म का मुख्य संदेश यह है कि टायर को केवल वाहन का एक हिस्सा नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि लोगों के रोजमर्रा के सफर और कई महत्वपूर्ण यात्राएं इसी पर निर्भर करती हैं। इसी विचार के जरिए कंपनी ने टायर निर्माण से जुड़ी गुणवत्ता और सुरक्षा की जिम्मेदारी को रेखांकित किया है।
सुरक्षा और गुणवत्ता पर फोकस
‘टायर्स कैरी लाइफ’ फिल्म में टायर के डिजाइन और इंजीनियरिंग से लेकर टेस्टिंग और मैन्युफैक्चरिंग तक की प्रक्रिया में गुणवत्ता को महत्व दिए जाने की बात कही गई है। ब्रिजस्टोन के अनुसार, जब किसी उत्पाद का सीधा संबंध लोगों की मोबिलिटी और सुरक्षा से हो, तो निर्माण प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में मानकों का ध्यान रखना जरूरी है।
संस्थापक की फिलॉसफी से प्रेरित कैंपेन
कंपनी ने बताया कि यह फिल्म ब्रिजस्टोन के संस्थापक शोजिरो इशिबाशी की फिलॉसफी ‘Serving Society with Superior Quality’ से प्रेरित है। इस विचार के तहत कंपनी गुणवत्ता के जरिए समाज की सेवा करने की अवधारणा को अपने काम से जोड़ती है। फिल्म में इसी सोच को लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर दिखाने की कोशिश की गई है। स्कूल जाने, परिवार के साथ यात्रा, बिजनेस ट्रिप, रोड ट्रिप या देर रात ड्राइव जैसे अलग-अलग सफर में टायर की भूमिका को फिल्म का हिस्सा बनाया गया है।
कंपनी ने ग्राहकों की बदलती जरूरतों का किया जिक्र
ब्रिजस्टोन इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव शर्मा ने कहा कि भारत मोबिलिटी के क्षेत्र में तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। उनके मुताबिक ग्राहक अब सुरक्षा, परफॉर्मेंस, वैल्यू और भरोसे जैसे पहलुओं को भी महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी के लिए टायर केवल रबर और तकनीक से तैयार किया गया उत्पाद नहीं है, बल्कि यह लोगों की मोबिलिटी जरूरतों और सुरक्षित सफर से जुड़ा है।
इलेक्ट्रिक वाहनों और नए मोबिलिटी दौर पर नजर
कंपनी ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल, ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं और रिटेल सेक्टर में हो रहे बदलावों से मोबिलिटी का स्वरूप बदल रहा है। ब्रिजस्टोन इंडिया के मुताबिक इन बदलावों के बीच कंपनी इनोवेशन, ग्राहक मूल्य और मोबिलिटी इकोसिस्टम में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।
भारत में पूरे हुए 30 साल
ब्रिजस्टोन ने भारत में अपनी मौजूदगी के 30 वर्ष पूरे किए हैं। कंपनी के मुताबिक ‘टायर्स कैरी लाइफ’ डिजिटल फिल्म इसी तीन दशक की यात्रा को सुरक्षा, गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे के नजरिए से प्रस्तुत करती है। कंपनी ने कहा है कि आगे भी बदलती मोबिलिटी जरूरतों के साथ ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने और सुरक्षित, स्मार्ट एवं सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देने से जुड़े प्रयास जारी रखे जाएंगे।