भोपाल : देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर जनता जहां पहले ही परेशान है। तो वही तरफ इंडिगो और एअर इंडिया ने हवाई यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए देश के बड़े शहरों मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली के रूट पर फ़्लाइट में कटौती कर दी है। इतना ही नहीं कई फ्लाइट को अस्थाई रूप से बंद भी कर दिया गया है। जिससे हवाई यात्रियों को सफर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
फ़्लाइट शेड्यूल में अचानक हुआ बड़ा बदलाव
दरअसल, 1 जून से इंडिगो ने भोपाल- हैदराबाद की उड़ाने 15 जून तक बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही इंडिगो ने भोपाल-बेंगलुरु फ़्लाइट 17 जून से 24 अक्टूबर तक केवल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। फ़्लाइट शेड्यूल में अचानक हुए इस बदलाव से हवाई यात्रियों को बड़ा झटका लगा है।
भोपाल से मुंबई और दिल्ली की फ़्लाइट 31 जुलाई तक रहेगी बंद
इतना ही नहीं एअर इंडिया ने भी हवाई यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। एअर इंडिया ने भोपाल-मुंबई फ़्लाइट 1 जून से 31 जुलाई तक संचालित नहीं करने का फैसला लिया है। हालांकि इस बीच 18 जून और 7 जुलाई को सेवा उपलब्ध रहेगी। वहीं, एअर इंडिया की भोपाल-दिल्ली उड़ान भी 1 जून से 31 जुलाई तक बंद रहेगी।