इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी के लिए हाल ही में शुरू हुई सीधी फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव होने जा रहा है। यह फ्लाइट अभी तक जहां रात में संचालित होती थी। तो वही अब संचालन का समय सुबह कर दिया गया है। हालांकि यह बदलाव 25 अक्टूबर से लागू कर दिया जाएगा।
बुकिंग सिस्टम अपडेट
एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित इस विमान सेवा में हुए बदलाव के चलते रात के समय में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं एयरलाइन कंपनी ने इस नए शेड्यूल को अपने बुकिंग सिस्टम और वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है।
हफ्ते में चार दिन फ्लाइट का होगा संचालन
बता दें कि इंदौर से अबू धाबी की फ्लाइट का संचालन हफ्ते में चार दिन होगा। जिसके लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही इंदौर से अबू धाबी की सीधी फ्लाइट का शुरुआती वन-वे किराया लगभग ₹12,554 है।
शेड्यूल जारी
इंदौर से अबूधाबी: फ्लाइट सुबह 8:40 बजे इंदौर से रवाना होगी और सुबह 10:50 बजे अबूधाबी पहुंचेगी।
अबूधाबी से इंदौर: यही फ्लाइट अबूधाबी से सुबह 11:50 बजे इंदौर के लिए उड़ान भरेगी और शाम 4:45 बजे इंदौर पहुंचेगी।