MP Nigam Mandal: मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों और आयोगों में नियुक्तियों को लेकर INH 24*7 ने जो दावा किया था, शासन के आदेश ने उस पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। राज्य सरकार ने देर शाम प्रमुख आयोगों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ संगठन के सक्रिय चेहरों को भी तरजीह दी गई है।
किसे मिली क्या जिम्मेदारी?
महिला आयोग: भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रेखा यादव को मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुसूचित जाति (SC) आयोग: वरिष्ठ नेता कैलाश जाटव को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अनुसूचित जनजाति (ST) आयोग: जैसा कि पहले ही संकेत मिले थे, रामलाल रौतेल को इस आयोग की कमान दी गई है।
बाल संरक्षण आयोग: बच्चों के अधिकारों और हितों के लिए डॉ. निवेदिता शर्मा को आयोग का नया मुखिया बनाया गया है।
INH 24*7 की विश्वसनीयता पर मुहर
मध्य प्रदेश में पिछले कई महीनों से इन नियुक्तियों को लेकर अटकलबाजी चल रही थी। INH 24*7 ने न केवल इन नियुक्तियों की संभावना जताई थी, बल्कि नामों को लेकर भी सबसे सटीक संकेत दिए थे। सरकार की इस आधिकारिक घोषणा ने एक बार फिर हमारे चैनल की विश्वसनीयता को साबित किया है।