मैहर : मध्यप्रदेश के मैहर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सोनवारी गांव में रविवार देर रात एक किसान की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं किसान के परिवार पर भी जानलेवा हमला किया गया। घटना से पूरे क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई है। तो वही पुलिस ने 40 वर्षीय किसान रज्जन सिंह पटेल पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू की।
आधी रात घुसे आधा दर्जन नकाबपोश
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12:30 बजे रज्जन सिंह पटेल अपने खेत में बने घर के बरामदे में खाट पर सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सोए हुए थे। इसी दौरान करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और किसान पर कुल्हाड़ी समेत धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में रज्जन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी-बच्चों और बुजुर्ग दादी पर भी हमला
इस दौरान चीख पुकार सुनकर घर के अंदर सो रही पत्नी और दोनों बच्चे मौके पर पहुंचे, जिन्हे देख हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस घटनाक्रम में पत्नी अंजना पटेल के सिर और दादी लल्ली सिंह पटेल के सिर और आँख मे चोट आई है। वही बेटी रागनी के सिर में चोट और बेटे अनिकेत को मामूली चोट आई है।
हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही गांव के कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जहां हर पहलू से जांच कर रही है। वही हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।