राजनांदगांव जिले के मोहला-मानपुर में आज रविवर को आईएनएच-हरिभूमि द्वारा जिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साय सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष संवाद कार्यक्रम में विकास के मुद्दों पर सीधी चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता से जुड़े सवालों, योजनाओं की प्रगति और भविष्य की प्राथमिकताओं पर एक मंच पर खुलकर बात करना है।
विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा:
कार्यक्रम में आईएनएच-हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने सांसद, जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों के साथ विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा कर रहे हैं। इस संवाद में उद्योगपति संजय जैन, समाजसेवी नारायण खंडेलवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पवन गुप्ता, शिक्षाविद् पूर्णानंद नेताम, देवांगन कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, नगर पंचायत चौकी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, जिला प्रवक्ता एवं सांसद प्रतिनिधि राजू टांडिया, तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर शामिल हुए हैं।
कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार:
सभी प्रतिभागियों ने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, उद्योग, बुनियादी सुविधाओं और रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए व्यवहारिक समाधान भी सुझाए। जनता की समस्याओं और चल रही योजनाओं की स्थिति पर भी विस्तार से बातचीत की जा रही है। जिला संवाद कार्यक्रम ने जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ ही विकास की दिशा में ठोस सुझावों का मार्ग भी प्रशस्त किया।