राजेश सोनी, डबरा : डबरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर ने रसोई गैस, डीजल पेट्रोल और विद्युत धारा में वृद्धि को लेकर अग्रसेन चौराहे पर धरना दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष जीतू राजोरिया के नेतृत्व में आज अग्रसेन चौराहे पर रसोई गैस डीजल पेट्रोल और विद्युत दर में वृद्धि को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया, इसमें मुख्य रूप से डबरा विधायक सुरेश राजे, अशोक पाराशर, कोमल साहू, करतार सिंह सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विधायक सुरेश राजे ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा की सरकार कहती है कि डीजल पेट्रोल, और सिलेंडर की कोई कमी नहीं है तो फिर 15 दिन का सिलेंडर के लिए इंतजार क्यों, वहीं डीजल पेट्रोल लोगों को पर्याप्त मात्रा में क्यों नहीं मिल रहा है। सरकार अपनी गलतियां छुपाना चाहती है इसलिए वह इस तरीके के बयान दे रही है, आम नागरिक महंगाई की मार से परेशान है इसलिए हम चाहते हैं कि विद्युत दरों और डीजल पेट्रोल में जो वृद्धि हुई है उसे वापस लिया जाए।