दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की हुई जीत को लेकर प्रदेश के विभिन जिलों में कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दतिया में कांग्रेस का विजय जुलूस निकाला जाएगा। जिसमे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह और दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी एवं विधायक सिद्धार्थ कुशवाह विशेष रूप से शामिल होंगे।
शाम 4 बजे निकाला जाएगा जुलुस
यह जुलूस शाम 4 बजे पीतांबरा पीठ के सामने से शुरू होगा और राजगढ़ फाटक, गांधी रोड, तिगेलिया, टाउन हॉल, बड़ा बाजार और पटवा तिराहा होते हुए किला चौक पहुंचेगा, जहां धन्यवाद सभा आयोजित की जाएगी।
जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करेगी पार्टी
इस दौरान निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का जुलूस मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विजय जुलूस का उद्देश्य चुनाव में समर्थन देने वाली जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करना है।