भोपाल : अक्टूबर माह की शुरुआत होते ही एक बार फिर आम जनता को मंहगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने एक अक्टूबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹70 रुपए तक महंगा कर दिया है। जिसके चलते मध्य प्रदेश में गैस 62.50 से 65 रुपए तक महंगा हुआ है। यानि की अब उपभोक्ताओं को 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 2815 रुपये में मिलेगा। तो वही अब 5 किलो का सिलेंडर 781 रुपये में उपलब्ध होगा। इस गैस में 15.50 रुपये की वृद्धि हुई है।
ई-केवाईसी नहीं कराने वाले सब्सिडी बंद
वहीं, गैस सब्सिडी को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है। आज से बायोमेट्रिक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी बंद किए जाने की जानकारी दी गई है। ऐसे में सब्सिडी का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी होगा। नई कीमतों और नियमों से घरेलू बजट के साथ व्यावसायिक गतिविधियों पर भी असर पड़ सकता है।
कमर्शियल सिलेंडर इतना हुआ महंगा
मध्य प्रदेश में यह 62.50 से 65 रुपए तक महंगा हुआ है। नए रेट के मुताबिक, भोपाल में ₹2815, इंदौर में ₹2919, जबलपुर में ₹3030, ग्वालियर में ₹3037 और उज्जैन में ₹2980 में मिलेगा। रीवा में सबसे ज्यादा रेट हो गए हैं। यहां सिलेंडर अब 3066 रुपए हो गए हैं।