रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980 के दशक की यादों को नए अंदाज में पेश करने वाला AI फोटो ट्रेंड लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक यूजर्स अपनी तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से रेट्रो और विंटेज लुक में बदलकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

इस वायरल ट्रेंड की झलक अब छत्तीसगढ़ की सियासत में भी देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों ने AI की मदद से तैयार की गई 80 के दशक की शैली वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नेताओं का अंदाज मौजूदा दौर से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है।

कपड़ों से लेकर हेयरस्टाइल तक बदला अंदाज

AI से तैयार इन तस्वीरों में 80 के दशक के फैशन और फोटोग्राफी स्टाइल को खास तौर पर उभारा गया है। पुराने दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, विंटेज रंग और उस समय के कैमरों जैसी तस्वीरों की क्वालिटी का इस्तेमाल किया गया है।

रेट्रो बैकग्राउंड और विंटेज इफेक्ट्स ने इन तस्वीरों को और ज्यादा पुराने दौर जैसा लुक दिया है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रेट्रो ट्रेंड

AI फोटो ट्रेंड ने आम यूजर्स के साथ-साथ सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और मंत्रियों की रेट्रो तस्वीरें इसी ट्रेंड का हिस्सा हैं, जिनमें वे 80 के दशक की शैली में नजर आ रहे हैं।अब इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं।

देखिए, AI के जरिए 80 के दशक के रेट्रो लुक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रियों का अंदाज कितना बदल गया...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम।

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल।

वन मंत्री केदार कश्यप।

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब।