हरदा : मध्य प्रदेश के हरदा में उस वक्त हड़कप मच गया जब एक 6 साल के बच्चे का शव उसके ही परिजन के घर में तीन फीट गहरे गड्ढे दफ़न मिला। बताया जा रहा है कि बच्चा पिछले एक हफ्ते से गायब था। जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। ऐसे में जब छोटे चाचा के घर से दुर्गंध आई तो पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद खोदाई की। तब जाकर बच्चे का शव बरामद हुआ।
चाचा पिंटू कुरकुरे पुलिस के हिरासत में
जानकारी के अनुसार, 6 वर्षीय राज लंबे समय से लापता था। ऐसे में जब बच्चे का चाचा पिंटू कुरकुरे के घर से बहुत तेज दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने चाचा पिंटू कुरकुरे के एक चयनित जगहे पर खोदाई की तो बच्चे का कंकाल मिला।
घर के अंदर से बच्चे के मिले अवशेष
घर के अंदर से बच्चे के अवशेष मिलने से गांव में जहां सनसनी फैल गई है। तो वही पुलिस ने मृतक के सगे चाचा पिंटू कोरकू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. परिजनों की ओर से चाचा पर बालक की हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया गया है।
सभी एंगल से जांच जारी
वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ताकि कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे की मौत कैसे हुई और उसका शव घर के अंदर गड्ढे में क्यों दफनाया गया। मामले में पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।