Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने युवाओं ने लिए विभिन पदों पर भर्तियां निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए है और 26 अगस्त 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक पोर्टल bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडिड्ट्स आधिकारिक साइट पर विजिट करें। यह भर्ती स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 206 पदों पर की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
ये भर्ती डिजिटल बैंकिंग, फैसिलिटी मैनेजमेंट (सिविल व इलेक्ट्रिकल), इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, डेटा मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट व टैक्स प्लानिंग तथा सिक्योरिटी विभाग में मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर और टेक्निकल मैनेजर के पदों पर की जाएगी।
यहां देखें योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है. वहीं, कुछ पदों के लिए एक्स्ट्रा अनुभव या खास योग्यता की जरूरत हो सकती है.
आयु सिमा
न्यूनतम 23 से अधिकतम 43 वर्ष तक के अभ्यर्थी पदानुसार इस भर्ती में आवेदन के योग्य हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में 3 से 10 तक की नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
Gen, OBC या EWS कैटेगरी के लिए एग्जाम फीस 850 रुपए है. वहीं SC, ST या PH कैटेगरी के लिए यह फीस 175 रुपए है. फीमेल कैंडिडेट्स के लिए भी फीस 175 रुपए है. एग्जाम फीस ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है.
चयन प्रक्रिया
सभी पदों पर अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, इंटरव्यू आदि के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट, प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े 150 सवाल पूछे जाएंगे।
बैंक ऑफ बड़ौदा में सैलरी कितनी मिलेगी?
- JMG/S-I: इस स्केल पर 48480/- से लेकर 85920/- रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
- MMGS/S-II: इस पोस्ट पर 64820-93960/- रुपये तक मंथली सैलरी मिलेगी।
- MMG/S-III: 85920/- से 105280/- तक इस स्केल की सैलरी तय की गई है।
- SMG/S-IV: 102300/- से लेकर 120940/- प्रति माह वेतन तय किया गया है।