भोपाल : देशभर में आज बीजेपी तिरंगा यात्रा निकलने जा रही है। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर निकाली जा रही है। जिसमे पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर दिग्गज नेता शामिल होंगे। मध्य प्रदेश सहित देशभर में यह यात्रा 13 मई से 23 मई तक निकाली जाएगी। साथ ही यात्रा के जरिए ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां जनता को बताई जाएंगी। बता दें कि इस यात्रा में सीएम मोहन के साथ साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।
यह है तिरंगा यात्रा का उद्देश्य
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस ऑपरेशन के जरिए हमारे देश की सेना ने कैसे भारतीय नागरिकों को संकट से सुरक्षित निकाला और कैसे राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया। यह बताने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
9 आतंकी ठिकानों को किया तबाह
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर पहलगाम हमले का बदला लिया। इस कार्रवाई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए।