Laxman Singh : मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी से 6 साल के निष्कासित करने पर दिग्विजय सिंह का एक बड़ा बयान आया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह हमारे भाई थे, है और रहेंगे। उन्होंने आगे कहा है कि वे पार्टी के सीनियर मेंबर है, उन्होंने यह बयान क्यों और कैसे दिए और पार्टी को उन्होंने क्या जवाब दिया, हमे मालूम नहीं है, वो लक्ष्मण सिंह ही बता सकते है।
प्लेन हादसे पर बोले राजा साहब
दरअसल, दिग्विजय सिंह ग्वालियर में सामाजिक न्याय सम्मेलन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद प्लेन हादसे को लेकर कहा कि यह दुखद घटना है, इसकी विस्तार से जांच होना चाहिए। वही ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर की प्रतिमा पर चल रहे विवाद को लेकर दिग्विजय सिंह ने उन्होंने कहा कि ऐसे निर्विवाद व्यक्तित्व को विवादित क्यों बनाया जा रहा है, जब सुप्रीम कोर्ट में अंबेडकर की प्रतिमा लगी है, तो हाई कोर्ट में क्यों नहीं लगाई जा सकती।
लक्ष्मण सिंह पार्टी से निष्कासित
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। लक्ष्मण सिंह पर पार्टी अनुशासनहीनता का आरोप था। बीते कुछ दिनों से उनके पार्टी से निष्कासित होने की अटकले लगाई जा रही थी।
लक्ष्मण सिंह पर लगे थे आरोप
दरअसल, बीते दिनों कांग्रेस के डिसिप्लिनरी कमेटी के अध्यक्ष तारिक अनवर ने लक्ष्मण सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने की सिफारिश की थी। है। तारिक अनवर का कहना है कि लक्ष्मण सिंह लगातार पार्टी के विरूध जा रहे है, वे अनुसशासनहीनता कर रहे है। उनके द्वारा कई बार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की गई है। उन्होंने बीते दिनों पार्टी के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भी बयान बाजी की थी। जिसके बाद लक्ष्मण सिंह को पार्टी से निष्कासित करने का फरमान जारी हो गया है।
राहुल के खिलाफ दिया था बयान
आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने बीते दिनों कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बयान बाजी की थी। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओं नोटिस भी भेजा था। लक्ष्मण सिंह ने 25 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमलो को लेकर पार्टी और पार्टी नेताओं पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भोले हैं, देश उनकी अपरिपक्वता के परिणाम भुगत रहा है। इसके अलावा उन्होंने जम्मू के सीएम को लेकर भी विवादित बयान दिया था। लक्ष्मण सिंह ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं। कांग्रेस को तुरंत नेशनल कांफ्रेंस से समर्थन वापस ले लेना चाहिए।