भोपाल : मध्य प्रदेश सहित बीजेपी शासित प्रदेशों में 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाया जाएगा। जिसको लेकर केंद्र से राज्यों तक तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस कार्यक्रम का नाम ‘आपातकाल काले अध्याय के 50 वर्ष’ रहेगा। इस दिन एमपी के हर जिले में कार्यक्रम होंगे। जिसमे मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों के साथ साथ प्रदेश के मंत्री शामिल होकर आपातकाल के काले अध्याय की कहानी लोगों तक पहुचाएंगे।
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल कार्यक्रम में शामिल
बता दें कि कार्यक्रम के संयोजक भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल भोपाल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। तो वही
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कड़ी में सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी इंदौर के कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सभी जिलों में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया जाएगा।
कांग्रेस ने 1975 में लगाया था आपातकाल
दरअसल, बीजेपी ने साल 2024 में 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। क्योकि इस दिन कांग्रेस ने 1975 से 1977 तक आपातकाल लगाया था । जिसके विरोध में बीजेपी ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया।
कांग्रेस ने सत्ता का किया घोर दुरुपयोग
केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार, 25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई थी, तत्पश्चात उस समय की सरकार द्वारा सत्ता का घोर दुरुपयोग किया गया और भारत के लोगों को ज़्यादतियां और अत्याचार किए गए।
लोकतंत्र के सेनानियों का होगा सम्मान
केंद्र सरकार के मंत्रियों का कहना है कि लोगों को भारत के संविधान और भारत के लोकतंत्र पर दृढ़ विश्वास है . इसलिए, भारत सरकार ने आपातकाल की अवधि के दौरान सत्ता के घोर दुरुपयोग का सामना और संघर्ष करने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' घोषित किया है।