CG Rajya Sabha Election : छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की खाली हो रही एक सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया। विधानसभा पहुंचकर उन्होंने अपना नामांकन पत्र जमा किया।
सीएम साय बने प्रस्तावक
नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रस्तावक के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरान देव साय वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने भी प्रस्तावक की भूमिका निभाई।
विधानसभा में हुआ स्वागत
विधानसभा पहुंचने पर लक्ष्मी वर्मा का पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल सहित कई कैबिनेट मंत्री और विधायक मौजूद रहे।
राज्यसभा में वर्तमान स्थिति
फिलहाल छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में पांच सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें Phulo Devi Netam और KTS Tulsi का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। वहीं Rajeev Shukla और Ranjeet Ranjan का कार्यकाल 29 जून 2028 तक जारी रहेगा। भाजपा के Devendra Pratap Singh का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक है।