भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब 30 सितंबर यानि की कल भोपाल आने वाले है। यह दुबे का पहला मध्य प्रदेश दौरा है। जहां वो संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे और विभिन विषयों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान उसके साथ सह प्रभारी रेखा वर्मा और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी भी प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। जिम्मेदारी मिलने के बाद तीनों पदाधिकारियों का यह मध्यप्रदेश दौरा बेहद ही एहम माना जा रहा है।
गुफा मंदिर में करेंगे दर्शन
जानकारी के मुताबिक, भोपाल पहुंचने के बाद बिप्लब देब गुफा मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भी उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। शाम को प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक और संवाद का कार्यक्रम रहेगा।
संगठनात्मक बैठकों का आयोजन
इतना ही नही 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत पार्टी के प्रमुख नेता शामिल होंगे।
संगठन के कामकाज की करेंगे समीक्षा
मध्यप्रदेश का दायित्व मिलने के बाद बिप्लब कुमार देब, रेखा वर्मा और चंद्रशेखर तिवारी का यह पहला प्रदेश दौरा होगा। इस दौरान वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे।
कई मुद्दों पर होगा विचार-विमर्श
बैठक में संगठन के कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी। भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में संगठन से जुड़े विषयों के अलावा सरकार और संगठन के बीच समन्वय से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।