Bigg Boss 20 Contestants: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिगg बॉस’ के नए सीजन को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। Bigg Boss 20 में इस बार कौन-कौन से चेहरे सलमान खान के साथ नजर आएंगे, इसे लेकर मनोरंजन जगत में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक संभावित कंटेस्टेंट्स में फिल्म, टेलीविजन, भोजपुरी इंडस्ट्री, म्यूजिक, सोशल मीडिया और खेल जगत से जुड़े कई नाम शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फैसल खान के नाम ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान
संभावित कंटेस्टेंट्स की चर्चा में फैसल खान का नाम खास तौर पर सुर्खियों में है। फैसल अभिनेता आमिर खान के भाई हैं और लंबे समय से मनोरंजन जगत की खबरों में बने रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें शो के लिए संपर्क किया गया है। उनके पारिवारिक रिश्तों और निजी जिंदगी से जुड़े किस्से भी दर्शकों के लिए दिलचस्प हो सकते हैं। यही वजह है कि अगर वह शो का हिस्सा बनते हैं तो उनकी एंट्री काफी चर्चा बटोर सकती है।
मैरी कॉम के नाम ने चौंकाया
संभावित सूची में सबसे अलग नाम मैरी कॉम का बताया जा रहा है। बॉक्सिंग की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली मैरी कॉम अगर बिग बॉस के घर में आती हैं तो यह उनके रियलिटी टीवी डेब्यू के तौर पर देखा जा सकता है। उनका खेल जगत से जुड़ा अनुभव और मजबूत व्यक्तित्व शो को बाकी सीजन से अलग रंग दे सकता है। हालांकि, उनकी एंट्री को लेकर भी अभी आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
भोजपुरी इंडस्ट्री से आम्रपाली दुबे की चर्चा
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स में सामने आ रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकीं आम्रपाली की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। अगर वह शो में शामिल होती हैं तो बिग बॉस के घर में भोजपुरी इंडस्ट्री की मौजूदगी को और मजबूत किया जा सकता है।
गीता बसरा की वापसी की अटकलें
क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और अभिनेत्री गीता बसरा के नाम की भी चर्चा है। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई थी। ऐसे में रियलिटी शो के जरिए उनकी स्क्रीन पर वापसी दर्शकों के लिए दिलचस्प हो सकती है। फिलहाल उनका नाम भी संभावित सूची तक ही सीमित है और मेकर्स की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।
टीवी से इन चेहरों के नाम भी चर्चा में
Bigg Boss 20 की संभावित लिस्ट में टेलीविजन इंडस्ट्री से भी कई नामों की चर्चा है। इनमें खुशी दुबे और कनिका मान जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा अभिनेत्री माही विज को लेकर भी शो का हिस्सा बनने की अटकलें सामने आई हैं। टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय माही के निजी और प्रोफेशनल अनुभव शो में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा सकते हैं।
करण वाही से जुड़े नाम की भी चर्चा
संभावित सूची में उदिति सिंह का नाम भी सामने आया है। उनका नाम अभिनेता करण वाही के साथ पुराने रिश्ते को लेकर पहले चर्चा में रहा है। इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को लेकर भी रिपोर्ट्स में संभावित एंट्री की बात कही जा रही है। हालांकि इन दोनों नामों पर भी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।
सोशल मीडिया और रियलिटी टीवी के चेहरे
इस बार बिग बॉस में सोशल मीडिया और रियलिटी टीवी से जुड़े चेहरों को भी मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स में कुशाल तंवर, जिन्हें ‘गुल्लू’ के नाम से भी जाना जाता है, का नाम सामने आया है। वहीं सिंगर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी काजी तौकीर के नाम की भी चर्चा है। ऐसे चेहरों की एंट्री से शो में सोशल मीडिया फैन बेस और रियलिटी टीवी का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है।
रिया अहिर को लेकर ‘फैंस का फैसला’
Bigg Boss 20 को लेकर एक और दिलचस्प चर्चा रिया अहिर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शकों को भी एक संभावित कंटेस्टेंट चुनने का अवसर दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ‘फैंस का फैसला’ कैंपेन के तहत रिया अहिर एक स्थान के लिए मुकाबले में हैं। उनका नाम पहले मुंबई में NEET से जुड़े विरोध प्रदर्शन की खबरों के दौरान भी चर्चा में आया था। हालांकि, इस प्रक्रिया और संभावित कंटेस्टेंट की अंतिम स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
कब शुरू हो सकता है Bigg Boss 20?
रिपोर्ट्स के अनुसार Bigg Boss 20 का प्रसारण सितंबर 2026 में शुरू होने की संभावना जताई गई है और 6 सितंबर 2026 की तारीख को लेकर चर्चाएं हैं। शो को सलमान खान होस्ट कर सकते हैं। हालांकि, शो की शुरुआत की तारीख और पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट की आधिकारिक पुष्टि मेकर्स की ओर से होना बाकी है।