Bhopal Shootout: राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में हुए चर्चित हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी आसिफ को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। इससे पहले इस केस में दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया जा चुका था, जबकि आसिफ लगातार फरार चल रहा था।
आरोपी ने छीनी पिस्टल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पकड़कर थाने लाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने पुलिसकर्मियों से पिस्टल छीन ली और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आसिफ गोली लगने से घायल हो गया। यह पूरी घटना रातीबड़ इलाके में हुई। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
भोपाल में बड़ा प्रदर्शन
वही विजय मेवाड़ा हत्याकांड को लेकर भोपाल में पहले से ही तनाव का माहौल बना हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हिंदू संगठनों ने लगातार प्रदर्शन किए और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर एनएसए लगाने और बुलडोजर एक्शन की भी मांग की थी। यहां तक कि दो दिन पहले अशोका गार्डन थाने का घेराव भी किया गया था। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और मुठभेड़ के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।