मुकेश प्रजापति, भैरुंदा (सीहोर): सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा अवैध गतिविधियों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले डीजे संचालकों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भैरुंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजाने वाले दो वाहनों को जब्त कर लिया है।
बिना अनुमति बज रहे थे डीजे
29 अप्रैल 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और एसडीओपी रोशन जैन के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान दो वाहनों को पकड़ा गया। वाहन क्रमांक MP 13 GA 6736: इस डीजे वाहन के संचालक गोलु पिता रमेश चन्द्र अटेरिया (निवासी बालागांव) से जब अनुमति के दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। वाहन क्रमांक MP 04 ZK 5193: दूसरे डीजे वाहन के संचालक महेन्द्र चौहान पिता अनैक सिंह चौहान (निवासी रेहटी) को भी बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजाते हुए पाया गया।
कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस टीम ने दोनों संचालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 7/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर ही दोनों डीजे, मिक्सर और सेटअप सहित वाहनों को जब्त कर लिया है।
कार्रवाई में शामिल टीम
ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ की गई इस सराहनीय कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राममनोहर, आरक्षक सतेन्द्र, जितेन्द्र, विपिन और आशीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।