भोपाल : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए सरकार ने एक बार फिर गेहू खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की तारीख आगे बढ़ा दी है। जिसके चलते अब किसान 23 मई तक स्लॉट बुक करवा सकेंगे। पहले स्लॉट बुकिंग की आखिरी तारीख 9 मई थी। जिसे किसानों को राहत देते हुए सरकार ने आगे बढ़ा दी है। मोहन सरकार ने इस बार एमपी में 100 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी जानकारी
इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए बताया कि जिन किसानों को अब तक स्लॉट नहीं मिल पाया है, उन्हें अतिरिक्त समय दिया जा रहा है, ताकि वे अपनी फसल आसानी से बेच सकें।
9.71 लाख किसानों ने स्लॉट बुक किया
मध्य प्रदेश में अब तक 9.71 लाख किसानों की तरफ से स्लॉट बुक किया जा चुका है. जिनमें से 4.85 लाख किसानों से 21.32 लाख मीट्रिक टन गेहूं का सफल उपार्जन किया गया है. जिसके लिए किसानों को 3229.10 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है। इस बात की जानकारी खुद खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी है।
किसानों किया जा रहा 2625 प्रति क्विंटल राशि का भुगतान
बता दें कि इस बार सरकार गेहू खरीदी के लिए किसानों को 2585 रूपए और 40 रूपए अतिरिक्त बोनस दे रही है। इस हिसाब से इस बार किसानों को 2625 प्रति क्विंटल राशि का भुगतान किया जायेगा। इतना ही नहीं इस बार गेहू खरीदी के लिए 142 केंद्र बनाए गए है। ताकि किसानों को फसल बचने में किसी तरह की परेशानी न हो।