बेमेतरा में INH Haribhoomi का बहुप्रतीक्षित ‘जिला संवाद’ कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस लाइव मंच पर जिले के विकास और जमीनी समस्याओं को लेकर सत्ता और विपक्ष के नेता आमने-सामने हैं।
कार्यक्रम में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और उद्योग जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हो रही है। आम लोगों की आवाज को सीधे नीति-निर्माताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि जमीनी हकीकत पर अपने विचार रख रहे हैं।
मंच पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, विधायक दीपेश साहू समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं। सभी अपने-अपने दृष्टिकोण रख रहे हैं और जिले के विकास कार्यों पर चर्चा जारी है।
खबर अपडेट की जा रही है....