उज्जैन : सावन भादो मास में हर साल उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी निकलती है। जहां वे चांदी की पालकी में सवार होकर प्रजा का हाल जानने के लिए निकलते है। इसी कड़ी में आज भी भगवान शिव नगर भ्रमण में निकलेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। लेकिन इस बार महादेव एक नहीं बल्कि तीन रूपों में भक्तों को दर्शन देंगे। जिसमे चंद्रमौलेश्वर, मनमहेश और शिवतांडव रूप शामिल है। बता दें कि अभी तक बाबा महाकाल की 2 शाही सवारी निकल चुकी हैं।
शाम 4 बजे निकलेगी सवारी
यह सवारी शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से शुरू होकर परंपरागत मार्ग से होती हुई रामघाट पहुंचेगी, जहां मां शिप्रा के जल से भगवान महाकाल का पूजन अर्चन किए जाने के बाद सवारी विभिन्न मार्गो से होती हुई मंदिर पहुंचेगी। हालांकि इस दौरान लाखों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए उमड़ेंगे। जिसको देखते हुए जगहे जगहे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है।
इस मार्ग से निकलेगी सवारी
महाकाल मंदिर से शुरू होकर सवारी कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर पूजा करेंगे। पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, दानी गेट, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए शाम सात बजे पुन: मंदिर पहुंचेगी।