खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन में लोकायुक्त की टीम ने 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते कसरावद थाना में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रवीन्द्र कुमार गुरू को हाथों गिरफ्तार किया। ASI ने फरयादी से दर्ज एक मामले के निराकरण के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस में कर दी।
पहले ही 3 हजार रुपए ले चुका था ASI
हालांकि काम करवाने के लिए पहले ही फरयादी ने 3 हजार रुपए पुलिसकर्मी को दिए थे। जिसके बाद वो लगातार अधिक पैसों की मांग कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त ने तुरंत कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस काम के लिए मांगे पैसे
लोकायुक्त पुलिस इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के मुताबिक श्यामलाल उपाध्याय (69), निवासी ग्राम चंदावड़, तहसील भगवानपुरा, जिला खरगोन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके विरुद्ध कसरावद निवासी राजेश बागदरे द्वारा की गई शिकायत के निराकरण के एवज में सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार गुरु उनसे 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग का थी।
एएसआई रवीन्द्र कुमार गुरु पुलिस थाना कसरावद में पदस्त
शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने 27 मार्च को आरोपी को पकड़ने के लिए प्लान बनाया और कसरावद बस स्टैंड पर आवेदक से 7 हजार रुपए लेते आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अतर्गत कार्यवाई की जा रही है।