भोपाल : मध्य प्रदेश को एक बार फिर चीतों की सौगात मिलने जा रही है। जिसको लेकर वन विभाग ने जहां तैयारियां शुरू कर दी है। तो वही दूसरी तरफ इस बार चितो के साथ बच्चों को भी भारत लाया जायेगा। इस बात की जानकारी खुद सीएम मोहन ने दी। बोत्सवाना से 28 फरवरी को चीते विशेष विमान से भारत लाए जायेंगे। इसके बाद चीतों को हेलीकॉप्टर से सीधे कूनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा। जहां कुछ समय उन्हें पहले बड़े बाड़े में रखा जायेगा। इसके बाद खुले जंगल में छोड़ा जायेगा।
चीतों को हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा
चीता प्रोजेक्ट के तहत सभी चीतों को बोत्सवाना से भरता लाया जाएगा। जिनमे 2 बड़ी मादा चीते और उनके 6 छोटे बच्चे शामिल है। इधर, चितो के आगमन को लेकर, वन अधिकारियों ने बताया कि बोत्सवाना से आने वाले चीतों के लिए क्वारंटीन, निगरानी और उन्हें भारतीय माहौल में ढालने की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई हैं।
वन्यजीव संरक्षण को मजबूती देने उठाया कदम
इधर, चीतों के आगमन को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार और भारत सरकार मिलकर वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगी। सीएम ने आगे कहा कि कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सफल बसाहट के बाद अब राज्य में वन्यजीवों का दायरा और विस्तार होगा.
भारत में फिर बढ़ेगा चीतों का कुनबा
भारत में चीतों को दोबारा बसाने की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को हुई थी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते आए। समय के साथ कूनो में चीतों की संख्या बढ़ती गई और उन्होंने बच्चों को भी जन्म दिया। आज मध्यप्रदेश में बड़े और छोटे मिलाकर कुल 32 चीते हैं।