पिछोरे : मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पिछोरे में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा पिछोरे के अलग अलग जगहों में हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिछी लाशों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोग बुरी तरह से घायल है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
हादसा ग्राम श्रीनगर स्थित मंदिर के पास नए चौराहा मार्ग पर हुआ
पहली घटना पिछोर थाना क्षेत्र की है। जहां आज हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। हादसा ग्राम श्रीनगर स्थित मंदिर के पास नए चौराहा मार्ग पर हुआ, बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक और फिर एक स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति घायल
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक सवार पिता पुत्री की मौके पर मौत हो गई। जबकि स्कूटी सवार एक व्यक्ति घायल हो गया है जिससे उपचार हेतु झाँसी रेफर किया है। वही हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा है। इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर
दूसरी घटना पिछोरे के खनियांधाना थाना क्षेत्र की है। जहां गुरुवार को हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। दरअसल, खनियांधाना-पिछोर रोड पर दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और किशोर की मौके पर मौत हो गई। वही अन्य दो घायल है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।