छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते 24 साल के युवक की मौत हो गई। युवक देर शाम काम से घर लौट रहा था। तभी उसकी गाड़ी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा बमीठा थाना क्षेत्र की है।
ड्राइवर का काम करता था प्रदीप
मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय प्रदीप साहू रेलवे के लिए काम करने वाली प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर था। बीते शाम प्रदीप ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी पीरा तिगड्डा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्वालियर ले जाने के दौरान हुई मौत
हादसे के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल प्रदीप को पहले बमीठा उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।