इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में 18 साल के युवक ने सोमवार शाम फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक हादसे के समय घर पर अकेला था। देर शाम जब दोस्त कोचिंग से वापस लौटे तो प्रियांश उन्हें पंखे से लटका हुआ मिला। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्रियांश को मृत घोषित कर दिया। घटना इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र की है।
परिवार वालो को लगा गहरा सदमा
बताया जा रहा है कि प्रयांश एसएससी की तैयारी करने के लिए महज 15 दिन पहले ही इंदौर आया था। लेकिन अज्ञात कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस जहां मामले की जांच कर रही है। तो वही बेटे द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम से परिवार वालो को गहरा सदमा लगा है।
पढ़ाई में नहीं लग रहा था मन
इधर, दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियांश को इंदौर आए हुए मात्र 15 दिन ही बीते थे। वह कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग संस्थान में डेमो कक्षाएं ले रहा था, लेकिन उसका मन पढ़ाई में नहीं लग पा रहा था। इस संबंध में उसने अपने माता-पिता से फोन पर बात कर घर वापसी की इच्छा भी जताई थी। जिसके लिए परिजनों ने स्वीकृति भी दे दी थी, लेकिन घर लौटने से पूर्व ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू
बता दें कि मृतक प्रयांश नरसिंहगढ़-गाडरवाड़ा जिला स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी का निवासी था। जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए इंदौर आया था। प्रियांश एक किसान परिवार से संबंध रखता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई है, जो भोपाल में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जारी है।