उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन के उंडासा तालाब में डूबने से शुक्रवार शाम एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन के लिए पहुंचा था। जहां गहराई में सामने की वजह से उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि हादसे के दौरान गर्लफ्रेंड मोबाइल पर युवक के डूबने की वीडियो बनाती रही।
विसर्जन के बाद नहाने के लिए तालाब में उतरा था युवक
जानकारी के मुताबिक, पंवासा निवासी 32 वर्षीय गोलू उर्फ सागर कटारिया अपनी महिला मित्र दीपमाला और दोस्त अनमोल के साथ उंडासा तालाब में विसर्जन के लिए पहुंचा था। जिसके बाद वो नहाने के लिए तालाब में उतार गया और गहराई में सामने लगा। इस दौरान जब गर्लफ्रेंड को खतरे का अंदाजा हुआ तो उसने आस पास के लोगों को मदद के लिए बुलया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
मामले में आगे की जांच जारी
इसके बाद होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की तालाश के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।