Karwachauth 2026 Dos and Don't : : हिंदू धर्म में करवाचौथ का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। हालांकि इस दौरान महिलाओं को कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। नहीं तो व्रत का फल नहीं मिलेगा। तो चलिए जानते है इस दिन किन कामों को करने से बचना चाहिए। ..
करवाचौथ के दिन महिलाएं भूलकर भी न करें य गलियां
1) करवाचौथ के दिन महिलाओं को अपनी सास के साथ संबंधों को स्नेहपूर्ण बनाकर रखने चाहिए। उन्हें कड़वे बोल नहीं बोलने चाहिए और न ही उनके लिए पीठ पीछे अपशब्दों का प्रयोग करना चाहिए।
2) करवाचौथ के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठना चाहिए और सूर्योदय के बाद दिन में शयन भूलकर भी न करें। शास्त्रों में व्रत के दौरान शयन करना वर्जित माना गया है।
3) जब आप रात में चंद्रमा देखने के बाद अपना व्रत खोलें तो उसके बाद तामसिक भोजन ग्रहण न करें। ऐसा करने से आपको व्रत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा। शास्त्रों के अनुसार, भी व्रत के दिन तामसिक भोजन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
4) इस दिन भूलकर भी नीले और काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। बल्कि इनकी जगह लाल, गुलाबी, हरा, पीला अन्य रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
5) रात के समय कब चंद्रमा को जल दें तो उस दौरान सिर्फ जल ही न दें बल्कि, पानी में थोड़ा कच्चा दूध मिलकर ही चंद्रदेव को अर्घ्य दें।
6) साथ ही इस दिन घर परिवार में प्रेम और आपसी तालमेल बनाकर रखें, पति पत्नी आपस में वाद विवाद करने से बचें।
7 ) करवा चौथ के दिन सिलाई-कढ़ाई और कटाई ना करें। साथ ही इन सब कामों के लिए कैंची का प्रयोग भी न करें। करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को इस दिन समय बिताने के लिए ताश के पत्ते खेलना, चुगली करना और सोना जैसे काम नहीं करना चाहिए।