Women's ODI World Cup 2025 : गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच महिला वनडे विश्व कप 2025 के पहले मैच आगाज हो गया। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करेंगे। हरमनप्रीत कौर ने टॉस के बाद कहा कि इस विकेट पर हम भी पहले गेंदबाजी करते। लेकिन अब जब पहले बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, तो ये कोशिश करेंगे कि अच्छा स्कोर खड़ा करें। टीम में तीन तेज़ गेंदबाज़ और 3 स्पिनर हैं, सभी खिलाड़ी फिट हैं।
बारिश के चलते रुकी मैच:
भारत-श्रीलंका मैच शुरुआत हो गई है लेकिन बारिश के चलते अभी रोक दिया गया है. 10 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर अभी 43 रन बना किया हैं. जिसमें से हरलीन देओल 14 रन और प्रतीका रावल ने 17 रन बनाकर खेल रही हैं.
इन टीमों के बीच छठा मुकाबला:
आपको बता दें कि भारत में महिला वनडे वर्ल्ड कप 12 साल बाद हो रहा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन पिछली बार भारत में 2013 में हुआ था। महिला वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका और भारत के बीच ये छठा मुकाबला है। इससे पहले भारत ने 5 मुकाबलों में से 2 जीते जबकि श्रीलंका की टीम 1 बार जीती है। वहीं एक मैच दोनों टीमों के बीच बेनतीजा रहा है। श्रीलंका भी इस बार टूर्नामेंट का सह-मेजबान है, और पाकिस्तान और भारत के बीच श्रीलंका में ही मुकाबला खेला जाएगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।
श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, हंसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, विशमी गुणरत्ने, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षिका सिल्वा, इनोका राणावीरा, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया, उदेशिका प्रबोधनी।