जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार दोपहर एक महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। महिला घर में खाना बना रही थी। इस दौरान चूल्हे की चिंगारी भड़की और पूरे घर को आग के चपेट में ले लिया। घटना थाना सिहोरा के वार्ड नंबर 9 की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।
दोपहर 03 बजे की घटना
पुलिस ने मृतक महिला की पहचान पूजा कोल के रूप में की है। जो अपने पति बंटी कोल के साथ मजदूरी और कबाड़ बीनकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 03 बजे पूजा चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी तभी चूल्हे से निकली चिंगारी पास रखे कपड़ों पर जा गिरी. सूखे कपड़ों ने तेजी से आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा कच्चा मकान आग की लपटों में आ गया। जिससे पूजा की मौत हो गई।
एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर पाया काबू
इधर, आग की उठती लपटों को देखते हुए आस पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस - फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना इमलहापुरा के वार्ड क्रमांक-9 की
घटना इमलहापुरा के वार्ड क्रमांक-9 की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।