गुना लोकसभा : मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट से महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव लड़ने की अटकले बीते महीनों से लगाई जा रही है। गुना सीट उनकी पारंपरिक सीट रही है। इसी बीच खबर है कि गुना लोकसभा से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। गुना से अब सिंधिया के खिलाफ दिग्गी राजा चुनाव लड़ सकते है।
गुना लोकसभा सीट से बीजेपी ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट देकर मैदान में उतार सकती है। वही कांग्रेस ने महाराज को घेरने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। कांग्रेस ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जो महाराज को टक्कर दे सके। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को कहा है।
दरअसल, दिग्विजय सिंह इन दिनों लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेश की लोकसभा सीटों के दौरे पर है। इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह गुना पहुंचे थे। गुना में दिग्विजय सिंह ने पार्टी नेताओं और लोकसभा प्रभारियों से चुनाव की तैयारियां और उम्मीदवारों पर चर्चा की थी। रायशुमारी के दौरान एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कहा की आप ही हो सरकार, इतना कहते ही दिग्विजय सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा की जय हो पंडित जी, मोये राजगढ़ से काय भगा रहे हो।
दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद से कयासों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि गुना लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह सिंह सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ सकते है। वही गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव लड़ने की अटकले लगाई जा रही है। यह भी बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सिंधिया को बीजेपी के केपी यादव ने चुनाव हरा दिया था। उस समय सिंधिया कांग्रेस में हुआ करते थे।
ग्वालियर में दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर पार्टी कार्यालय में शहर और ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी बैठक लेंगे। बैठक में 2 मार्च की शाम को ग्वालियर आने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी के संबंध में समीक्षा कर व्यवस्था तय करेंगे।