Panchayat-Season 4 : अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज 'पंचायत 4' दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। इस सीरीज में हर किरदार ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। खासतौर पर 'विनोद' जैसे किरदार दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। विनोद की मासूमियत और मज़ेदार डायलॉग्स ने लोगों को खूब हंसाया।
कौन हैं विनोद?
पंचायत वेब सीरीज में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले विनोद का असली नाम अशोक पाठक है। अशोक बिहार के सीवान जिले के रहने वाले है। विनोद की भोली-भाली बातें और उनके डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अशोक लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रयास कर रहे थे, और अब जाकर उन्हें असली पहचान मिली है।
रुई बेंचते थे विनोद!
बताया जाता है कि अशोक पाठक कभी अपने चाचा के साथ फरीदाबाद में रुई बेचा करते थे। उन्होंने मुश्किल हालातों में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अशोक ने अपने करियर की शुरूआत 'बिट्टू बॉस' फिल्म से की थी। इसके बाद वह 'फुकरे रिटर्न्स', 'खानदानी शफाखाना', 'सैक्रेड गेम्स' और 'आर्या' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।
कौन है भूषण?
वही पंचायत सीरीज में भूषण का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार भी काफी चर्चा में है। दुर्गेश एक्टर नहीं बनना चाहते थे। वे इंजीनियर बनने के लिए दिल्ली आए थे, लेकिन किस्मत उन्हें थिएटर की ओर ले गई। इसके बाद उन्होंने एनएसडी में एक्टिंग की पढ़ाई की। दुर्गेश ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 'हाइवे' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया।