IPS D Roopa Moudgil : देश में ऐसे कई आईपीएस अफसर रहे जिनकी कार्यप्रणाली देशभर में चर्चा का विषय बनी रही, तो कई अफसर विवादों के चलते सुर्खियों में बने रहे। देश में एक ऐसी आईपीएस अफसर भी है जिनका 20 साल की सर्विस में एक बार नहीं, दो बार नहीं बल्कि 40 बार तबादला हुआ। इतना ही नहीं अपनी सेवाएं देने के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री तक को गिरफ्तार किया। जी हां हम बार कर रहे है। कई ब्रांड के लिए मॉडलिंग करने वाली, सहासी, देश के लिए मिसाल बनी आईपीएस अफसर डी रूपा मोदगिल के बारे में।
आईपीएस ऑफिसर डी रूपा मोदगिल ने अपनी सर्विस के दौरान कई उपलब्धियां हासिल की हैं डी रूपा का नाम देश की टॉप आईपीएस अफसरों मे गिना जाता है। उन्होंने अपनी सर्विस के दौरान कई बड़े से बड़े मामले सुलझाकर देश को चौंका के रख दिया।
कौन है आईपीएस डी रूपा
आईपीएस अधिकारी डी रूपा साल 2000 बैच की अधिकारी है। डी रूपा को सेलिब्रिटी के तौर पर भी जाना जाता है। वह मॉडलिंग भी कर चुकी है। डी रूपा ने कर्नाटक की कुवेम्प युनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है। वह कॉलेज में गोल्ड मेडलिस्ट भी रही। डी रूपा ने साल 2000 में सिविल सेवा परीक्षा पास करके 43वीं रैंक हासिल की थी। पुलिस अकादमी के उन्हें 5वीं रैंक मिली थी। आईपीएस बनने के बाद उन्होंने कई जिलों में अपनी सेवाएं दी।
आईपीएस की सर्विस के दौरान डी रूपा ने कई बड़े मामलों को सुलझाया। डी रूपा का 20 साल की सर्विस में करीब 40 बार तबादले हुए, जो अपने आप में बड़ी बात है। सबसे बड़ी बात यह है कि डी रूपा ने साल 2004 में मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री रही उमा भारती को गिरफ्तार किया था। उन्होंने उमा भारती को हुबली कोर्ट के आदेश बाद गिरफ्तार किया था।