Shivraj Singh Samadhi : मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और मोदी सरकार के सबसे कद्दावर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की अब जल्द ही शादी होने वाली है। दोनों में से एक की सगाई हो चुकी है। बीते महीनों पहले शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल की सगाई भोपाल की रहने वाली रिद्धी से हुई थी। जिसकें बाद अब 17 अक्टूबर को बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई होने जा रही है।
शिवराज के दोनों बेटे की शादी जिन लड़कियों से होने वाली है उन्हें वे पहले से जानते है। कार्तिकेय सिंह की अमानत से 17 अक्टूबर को सगाई होगी। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते है। वही शिवराज के छोटे बेटे कुणाल सिंह रिद्धी जैन को पहले से जानते थे, दोनों अमेरिका में पढ़ाई करते थे। दोनों परिवारों की सहमति के बाद कुणाल और रिद्धी जैन की सगाई हुई थी। शिवराज के दोनों बेटों की शादी कब होगी यह अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है।
कौन है शिवराज के दोनो समधी
कार्तिकेय-अमानत : शिवराज सिंह के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की बात करते तो, कार्तिकेय सिंह बीते महीनों से राजनीति में काफी सक्रिय दिखाई दे रहे है। लोकसभा चुनाव के दौरान कार्तिकेय ने जमकर प्रचार किया था। कार्तिकेय की अमानत के साथ 17 अक्टूबर को सगाई होने वाली है। अमानत बंसल अनुपम बंसल की बेटी है। शिवराज सिंह के समधी होने वाले अनुपम बंसल लिबर्टी शूज कंपनी के निदेशक और कारोबारी है। अमानत की मां एक संस्थान चलाती है जिसका नाम इजहार है। बंसल फैमिली की देश के उद्योगपतियों में गनती होती है। अमानत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
कुणाल-रिद्धी : अब बात करते है शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल की, कुणाल सिंह की भोपाल की रहने वाली रिद्धी जैन से सगाई हो चुकी है। कुणाल सिंह राजनीति से दूर रहते आए है। वे सुंदर फूड्स एंड डेयरी के मैनेजिंग पार्टनर है। उनकी डेयरी के प्रोजक्ट्स मध्यप्रदेश के कई जिलों में सप्लाई होते है। शिवराज के दूसरे समधी जैन परिवार से आते है। उनके समधी का नाम संदीप जैन है। संदीप जैन भोपाल के बड़े चिकित्सा है। रिद्धी जैन के दादा का नाम इंदरमल जैन है। रिद्धी जैन का परिवार राजधानी भोपाल के 74 बंगले निषाद कॉलोनी में रहता है।