भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे व आखिरी चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। चुनाव के इस आखिरी चरण में लोकसभा की कुल आठ सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम , धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा पर 74 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
वहीं खरगोन लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए कहीं लम्बी कतार तो कहीं गिने चुने लोग अपना मताधिकार प्रयोग करने के लिए लगे हुए हैं। मतदान केंद्र पर सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात की गई है सभी मतदाताओं के वेरिफिकेशन चेक करने के बाद ही अंदर एंट्री दी जा रही है।
इनके बीच मुकाबला
खरगोन लोकसभा सीट के लिए कुल 5 उम्मीदवार मैदान में उतरे है। आज सभी 5 प्रत्याशियों के भाग का फैसला होना। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार जीत का स्वाद कौन चखेगा। आपको बता दें कि भाजपा से गजेंद्र सिंह पटेल, कांग्रेस से porlal Batha Kharte और तीन अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
कुल वोटर - 20.39 लाख
महिला वोटर्स- 10.10 लाख
पुरुष वोटर्स- 10.20 लाख
मतदान केंद्रों पर ये सुविधाएं
मेडिकल ,यातायात व आदर्श मतदान केंद्र की सुविधाएं दी गई है।