Virat-Anushka Ayodhya Visit: फेमस क्रिकेटर विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज का दर्शन किए। जिसके बाद विराट अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रविवार को रामलला के दर्शन किए अचानक अयोध्या पहुंचे। जहां करीब तीस मिनट तक विराट-अनुष्का ने राम मंदिर परिसर में रहे और राम मंदिर की मूर्तियों की पुजारियों से जानकारी ली।
रामलला का किया दर्शन:
वहीं ने सेलिब्रिटी जोड़े ने रामलला के दर्शन करने के बाद वे हनुमानगढ़ी पहुंचे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ‘विरुष्का’ ने भगवान हनुमान के दर्शन किए, और पूजा कर दोनों ने हनुमान जी को लड्डू चढ़ाया। जैसे ही विराट और अनुष्का मंदिर पहुंचे, वहां दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि उन्होंने सुरक्षा घेरे के बीच शांति से मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान गुलाबी सलवार-सूट में बेहद सरल और पारंपरिक अंदाज में अनुष्का नजर आईं। वहीं विराट क्रीम रंग के कुर्ते और फूलों की माला में दिखाई दिए।
आध्यात्म के बारे में की चर्चा:
बता दें कि अयोध्या में हनुमान गढ़ी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, और यह मंदिर भगवान हनुमान के भक्तों के लिए एक विशेष महत्व रखता है। मंदिर में विराट ने सिर नवाया और हाथ जोड़कर श्रद्धा के साथ पूजा की। वहीं विराट और अनुष्का को लेकर हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी संजय दास जी महाराज ने कहा कि सनातन और ईश्वर से उनका गहरा लगाव है। उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन कर हनुमान जी का भी आशीर्वाद लिया, साथ ही सनातन परंपराओं और आध्यात्म के बारे में उन्होंने चर्चा की। इसके अलावा रामलला की उन दोनों ने परिक्रमा भी किया।
दो दिन बाद खेलेंगे मैच:
आपको बता दें कि हाल ही में विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। फिलहाल वह अभी आईपीएल 2025 मैच खेल रहे हैं। उनकी टीम आरसीबी का आखिरी लीग मैच दो दिन बाद लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ है।